25-30 साल हो सकती है उम्र
जले बालों से हेयर क्लिप फंसी मिली। इससे यह माना गया कि शव लड़की का है। पुलिस का अनुमान है कि उम्र 25-30 साल हो सकती है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुराग अब तक नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या के बाद यहां शव फेंककर जलाया गया है।
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
शव जलाने के लिए पेट्रोल का प्रयोग हो सकता है। शव करीब 95 फीसदी जल चुका है। पहचान छिपाने के लिए शव को आग लगाई गई है। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची। पुलिस सुल्तानपुर घोष प्रेमनगर मार्ग और हाईवे के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
जांच के लिए लगाई गई हैं टीमें
प्रेमनगर मार्ग से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली जिले की सीमाएं जुड़ी हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।