किशोरी ने दांत से काट ली हाथ की नस
यूपी के महोबा जिले में मोहल्ला कल्याण सागर में एक किशोरी ने घर में जहर खा लिया। इसके बाद दांतों से हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला कल्याण सागर निवासी एक किशोरी ने सोमवार की दोपहर घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने के दौरान किशोरी ने दांतों से अपने दोनों हाथों में काट लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।