फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बना लड़का दो दिन तक करता रहा दुष्कर्म, घर पहुंची पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 02 Mar 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को एक युवक ने अगवा कर दो दिनों तक बंधक बनाकर दुराचार किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। छात्रा की मां ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना यूपी के हमीरपुर की है।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 25 फरवरी को हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी। तभी रास्ते से अंकित यादव पुत्र किशन उसे अगवा कर दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह चंगुल से छूटी छात्रा घर आकर फांसी लगाने लगी, तभी पड़ोसियों व परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

पीड़िता की मां ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अंकित यादव के खिलाफ अपहरण व बंधक बना दुष्कर्म करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें