फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के गर्ल्स कॉलेजों में लें एडमिशन

Wed, 25 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
स्कूली छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध महिला महाविद्यालयों में एडमिशन का सिलसिला जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी) पास लड़कियां आवेदन फार्म भरकर एडमिशन ले सकती हैं। सभी महिला महाविद्यालय अनुदानित हैं। इनका फीस स्ट्रक्चर काफी कम रहता है। बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटें मेरिट से भरी जाती हैं।
विज्ञापन

महिला कॉलेज किदवई नगर
d बीए फर्स्ट ईयर 900 सीटें।
 ज्वाला देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज
d बीए फर्स्ट ईयर  450 सीटें।
d बीकॉम फर्स्ट ईयर 120 सीटें।
गुरु नानक गर्ल्स में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ आधार
गुरु नानक गर्ल्स पीजी कालेज सुंदर नगर में बीए, बीकॉम और एमए की प्रवेश प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो रही है। प्राचार्य डॉ. मंजु सिंह ने बताया कि प्रवेश ‘पहले आओ-पहले पाओ’ व्यवस्था के आधार पर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कालेज में बीए में वित्तपोषित व्यवस्था है। बीकॉम और एमए हिंदी, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान और चित्रकला विषय स्ववित्त पोषित व्यवस्था के तहत संचालित है। प्रवेश फार्म सुबह 10 बजे से मिलेंगे।
विज्ञापन

जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज
d बीए फर्स्ट ईयर 1020 सीटें।
एएनडी कॉलेज
d बीए फर्स्ट ईयर 780 सीटें।
d बीएससी फर्स्ट ईयर 360 सीटें।
d बीकॉम फर्स्ट ईयर (सेल्फ फाइनेंस) 360 सीटें।
एसएन सेन गर्ल्स पीजी कॉलेज
d बीए फर्स्ट ईयर 960 सीटें।
d बीएससी फर्स्ट ईयर बायोलॉजी की 175 सीटें।
 कानपुर विद्या मंदिर स्वरूप नगर
d बीए फर्स्ट ईयर 360 सीटें।
d बीएससी फर्स्ट ईयर 240 सीटें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें