फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे मामा से हो गया था इश्क, कोर्ट मैरिज से पहले ही लड़की ने कर लिया बड़ा फैसला

Tue, 07 Feb 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
चचेरे मामा के इश्क में डूबी लड़की अपने घरवालों से इतना नाराज हो गई कि कोर्ट मैरिज से तीन दिन पहले ही उसने खुद को खत्म कर लिया। घरवाले शादी से खुश नहीं थे। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।  
विज्ञापन
नौ फरवरी को होनी थी कोर्ट मैरिज बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी के तीन पहले ही फांसी लगाकर जान दे दी। वह नौ फरवरी को कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रही थी, जबकि परिजन तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। थाना क्षेत्र निवासी युवती का रविवार शाम परिजनों से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। शक होने पर परिवार वालों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। वहां देखा तो युवती फंदे से लटक रही थी। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार युवती का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजन उसका विरोध कर रहे थे। उसके बाद भी लड़की ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया था। परिजन इससे खुश नहीं थे। नौ फरवरी को दोनों की कोर्ट मैरिज होनी थी। बारासगवर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने बताया कि लड़की अपने चचेरे मामा से ही शादी करना चाहती थी। इसी वजह से परिजन उसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें