फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकादेव से छात्र का अपहरण, फिरौती मांगी

Sun, 20 Sep 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव में आईआईटी की कोचिंग पढ़ रहे छात्र अजय यादव का अपहरण करके बदमाशों ने पांच लाख रुपये फिरौती मांगी है। परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र और अपहरणकर्ताओं की तलाश में कानपुर नगर और देहात में कई जगह पर छापेमारी की पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


आजमगढ़ के मवई थानाक्षेत्र के ग्राम सरायपुल निवासी अबंरीश यादव का भाई अजय (21) पिछले एक साल से काकादेव में रहकर कोचिंग पढ़ रहा है। अंबरीश ने बताया कि अजय अपने दोस्त राजू की बाइक लेकर 16 सितंबर को किसी काम से इंद्रा नगर कल्याणपुर गया था। तब से लापता है।

अंबरीश के मुताबिक उनके मोबाइल पर गुरुवार को सनी यादव नाम के युवक का फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारे भाई को हमने उठा लिया है। सकुशल छुड़ाना चाहते हो तो पांच लाख रुपये दे दो। फिरौती की रकम कब और कहां पहुंचानी है समय आने पर बता दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसओ उदय प्रताप यादव का कहना है कि सनी और उसके साथियों पर फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। अपहरण के पीछे अजय और सनी के बीच लेनदेन का विवाद प्रतीत हो रहा है। जल्द ही छात्र को बरामद कर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें