फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे से उठता धुआं देख ग्रामीणों के उड़े होश, 15 साल की लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 31 Jan 2019 07:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस में ढांढस बंधाते चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम कस्बे के सिकंदपुरा मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री की 15 साल की बेटी ने आग लगा ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल घरवाले मामले पर चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन

राठ कस्बे के सिकंदरपुरा दातागढ़ी मोहल्ला निवासी राजमिस्त्री गोटीराम अहिरवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। राजमिस्त्री की आठ पुत्रियां हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

लोगों ने कमरे से धुआं उठता देखा

पिता ने बताया कि उसकी पुत्री संगीता जीजीआईसी में कक्षा 9 की छात्रा थी। बताया कि बुधवार को वह काम पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी राममूर्ति और बच्चे मंजू, दीप्ति, संगीता, प्रियंका, अंगूरी और एक पुत्र नितेश उर्फ जयहिंद मौजूद थे। शाम करीब तीन बजे उसकी पत्नी बाजार सब्जी लेने चली गई थी। करीब पांच बजे उसकी पुत्री मंजू अपने भाई नितेज को घर के बाहर खोजबीन करने के निकल गई। अन्य बेटियां खेलने के लिए बाहर निकल गईं।

इसी दौरान संगीता ने कमरे का दरवाजा बंद कर आग लगा ली। मोहल्ले के लोगों ने जब कमरे से धुआं उठता देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। किशोरी की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें