एक किशोरी से गांव निवासी युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भाग निकला। पिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है।
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार देर शाम घर से शौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। गांव की गली में गांव निवासी युवक उसे अपने घर के अंदर खींच ले गया। उस समय युवक के घर में उसके अलावा कोई नहीं था। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने धमकी दी। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।