फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में छात्रा से दुष्कर्म: प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Wed, 14 Sep 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कालपी कॉलेज में बीए की छात्रा ने प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने के लिए वह घर पर बुलाते रहे। उसी समय उन्होंने उसके साथ संबंध बना लिए। इसी दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके बराबर शारीरिक शोषण करते रहे।

 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में रावगंज निवासी कालपी कॉलेज में बीए की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने कालपी कोतवाली में तहरीर दी है कि प्रोफेसर उनके मोहल्ले में ही रहते हैं। वर्ष 2018 में निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने के लिए वह घर पर बुलाते रहे।

विज्ञापन

उसी समय उन्होंने उसके साथ संबंध बना लिए। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके बराबर शारीरिक शोषण करते रहे। छात्रा का आरोप है 12 फरवरी 2021 को प्रोफेसर के गलत कार्यों का विरोध किया तो चाकू दिखाकर मुझे धमकाया गया। 
इसी बीच योगा सीखने जब छात्रा हरिद्वार गई, तो वहां भी प्रोफेसर ने अपने कमरे में बुलाकर धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए।  प्रोफेसर से छुटकारा पाने के लिए परिजनों को बगैर जानकारी दिए कई प्रयास किए। छात्रा का आरोप है इसके बावजूद भी प्रोफेसर घिनौने कार्य के लिए दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन

जब छुटकारा नहीं मिला, तो परिजनों को जानकारी देने के बाद मंगलवार को कालपी कोतवाली में प्रोफेसर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। छात्रा के प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने दुष्कर्म एवं एससीएसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

इसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक करेंगे। बता दें कि पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर की तलाश की, तो वह घर पर नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें