फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोहदों से तंग हाईस्कूल की छात्रा डिप्रेशन में गई, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। शोहदों से परेशान हाईस्कूल की छात्रा अवसाद में चली गई। उसने खाना छोड़ दिया। घरवालाें को वजह पता चली तो उसे कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बकेवर पुलिस ने पांच शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को दो माह से कस्बे के कुछ युवक परेशान कर रहे थे। स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय फब्तियां कसते थे। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी के पास मोबाइल नहीं है। कुछ लड़कियों के फोन पर युवक कॉल कर जबरन उससे बात कराने के लिए कहते थे। ये युवक और युवतियां वर्ग विशेष की हैं। छेड़छाड़ से परेशान बेटी गुमसुम रहने लगी। कुछ दिनों से अवसाद में रहने से उसकी हालत खराब हो गई। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया। उन्होंने बेटी से बात की तो उसने घटना की जानकारी दी। चार दिन से बेटी का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने शनिवार शाम बकेवर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने पांच युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बकेवर ने टीमें बनाकर रात में ही युवकों के घरों में दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर सीओ भरथना विवेक जावला भी रात में ही बकेवर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी बकेवर विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नफीस, इरफान, रेहान, शनिराज को जेल भेजा गया है। तसलीम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें