फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर किशोरी ने किया आत्मदाह

Mon, 03 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुरवा में रविवार को एक किशोरी ने छेड़छाड़ से दुखी हो आग लगाकर जान दे दी। छेड़छाड़ का आरोप छह साल छोटे ममेरे भाई पर है। रायपुरवा एसओ के मुताबिक किशोरी के बयान नहीं हो पाए थे, अब तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


मूलरूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली किशोरी रायपुरवा में एक साल से अपने मामा के घर पर रह रही थी। रविवार सुबह वह छत पर गई और आग लगा ली। शोर सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर किशोरी को हैलट में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी ने देर शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मामा ने बताया कि किशोरी ने शनिवार को अपनी मामी से छोटे ममेरे भाई की शिकायत की थी। किशोरी का कहना था कि छह साल छोटा ममेरा भाई काफी घुला मिला था। पिछले एक-डेढ़ माह से जब भी किशोरी घर में अकेले होती थी, तो ममेरा भाई छेड़छाड़ करने लगता था।
विज्ञापन


शनिवार को तो ममेरे भाई ने सारी हदें पार कर दी। बकौल मामा यह बात सुनने के बाद उन्होंने अपने बेटे को पीटा। वह अपने को बेगुनाह बताकर किशोरी को ही इसके लिए गुनहगार बताने लगा।

उन्हें लगता है कि किशोरी ने इस पर हंगामा होने के डर से खुद को आग लगा ली। रायपुरवा एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पर एसआई शाही को हैलट भेजा गया था, लेकिन लड़की के बयान नहीं  हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें