फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को ढूंढते हुए पुणे से आई युवती, पुलिस से बोली प्यार में धोखा देकर डेढ़ लाख रुपये कर लाया चोरी

Sun, 14 Jun 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रेमी को ढूंढते हुए पुणे से आई युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्यार में धोखा मिलने पर युवक को ढूंढते हुए युवती शनिवार को पुणे से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि रिलेशनशिप में रहने वाला युवक उसका डेढ़ लाख रुपये लेकर गांव आ गया है। युवती कार्रवाई के लिए कोतवाली और देवीपुर चौकी के चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन


बाद में कोतवाली पुलिस ने पुणे जाकर कार्रवाई करने की बात कह टरका दिया। इस पर युवती कोतवाली के बाहर बैठकर रोने लगी। पुणे में होटल में काम करने के दौरान मोहम्मदपुर के गांव के एक युवक की दोस्ती साथ काम करने वाली पुणे की एक युवती से हो गई। दोनों रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।

युवती के अनुसार आठ साल तक वह साथ रही। इसके बाद अचानक युवक उसे धोखा देकर उसका डेढ़ लाख रुपये लेकर गांव आ गया। उससे कोई संपर्क न होने पर युवती उसे ढूंढते हुए गांव पहुंची। वहां युवक के परिजनों से उससे अभद्रता की। इस पर वह कोतवाली भोगनीपुर पहुंची। वहां से उसे देवीपुर चौकी भेज दिया गया।
विज्ञापन


देवीपुर चौकी से उसे फिर कोतवाली भेजा गया। चौकी व कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद उसे बताया गया कि पुणे में ही रिपोर्ट दर्ज होगी। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि पुणे से युवती चोरी की शिकायत करने आई थी। घटना पुणे की है। उसे वहीं कार्रवाई करने की बात कह वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें