फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के लिए लड़की ने घर छोड़ा, अब प्रेमी के बड़े भाई से निकाह का दबाव

Fri, 29 Mar 2019 11:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पड़ोसी जनपद के एक गांव निवासी युवती एक युवक के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ आई थी। युवक के परिजन उसका निकाह बड़े भाई से करने को कह रहे हैं। इससे परेशान युवती ने शुक्रवार को पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। 
विज्ञापन


कन्नौज जनपद के एक गांव निवासी युवती करीब दो माह पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ आई थी। दो माह तक निकाह नहीं करवाने पर उसने शुक्रवार को यूपी 100 को फोन कर मामले की सूचना दी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

युवती जिससे प्रेम करती है उसी से शादी करने की बात पर अड़ी रही

मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि वह जिसे प्यार करती है उसके लिए उसने अपना घर छोड़ दिया। लेकिन युवक के परिजन उसका निकाह नहीं करवा रहे हैं। 27 मार्च को निकाह करवाने को कहा, लेकिन नहीं करवाया।
 
युवक के पिता ने बताया कि वह तीसरे नंबर के बेटे के साथ आई है। अभी बड़े बेटों का निकाह नहीं हुआ है। वह छोटे का कैसे कर दें। वह बड़े बेटे से निकाह करवाने को तैयार हैं। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां युवती जिससे प्रेम करती है उसी से शादी करने की बात पर अड़ी रही।

जानकारी पर ग्राम प्रधान जाहर सिंह भी थाने में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवती जिससे प्रेम करती है, उसी से निकाह करवाना चाहिए। देर शाम तक थाने में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें