फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घंटे बाद यमुुना नदी से मिला उमा का शव, चार लोग नदी में नहाने गए थे, तीन को बचाया गया

Wed, 05 Jun 2019 09:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा की मौत की खबर सुनने के बाद रोता बिलखता परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया में यमुना नदी में डूबी किशोरी का शव 21 घंटे बाद बुधवार की सुबह घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर जालौन देवी मंदिर के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सिखरना निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ भारत के घर उसकी पुत्री पल्लवी के मंडन के उपलक्ष्य में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें हिस्सा लेने उसके कई रिश्तेदार आए थे। सोमवार को पाठ का समापन हुआ था। मंगलवार को भीषण गर्मी थी, इस पर जोगिंदर की पुत्री उमा देवी (16) व रिश्तेदार के बच्चे घरवालों को बिना बताए यमुना नदी में नहाने गए थे। जहां तेज बहाव में चार लोग बहने लगे।

इन लोगों ने चीख पुकार की तो जालौन सीमा में जानवर चरा रहे गोलू पुत्र श्रीकृष्ण निवासी पतराई जालौन नदी में कूद गया और किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाल लाया। वह उमा को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सका। सूचना मिलने पर दोपहर में ही थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव, एसडीएम अजीतमल रामजीवन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यमुना नदी में गोताखोरों ने पूरे दिन उमा को तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों के निर्देश पर नदी में कई स्थानों पर जाल बिछाए गए। बुधवार की सुबह घटना के 21 घंटे बाद उमा का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर जालौन वाली देवी मंदिर के पास ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मृतका के परिवारीजनों और पुलिस को दी। पुलिस शव को उसके घर ले गई। परिवारीजनों का बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें