फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, बिना बताए सुबह घर से निकली थी

Wed, 27 Nov 2019 06:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कमालगंज में उबरीखेड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रैक पर सुबह एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती घर से बिना बताए निकली थी। किसी लड़की के ट्रेन से कटने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी रामबाबू राजपूत की 20 वर्षीय पुत्री दुर्गा सुबह करीब 7.15 बजे घर से बिना बताए निकली थी। उसके पिता सहकारी समिति रजीपुर में चौकीदार हैं। रात की ड्यूटी से जब वह घर पहुंचे तो घर वालों ने बताया कि दुर्गा नहीं दिख रही है।

इस पर वह खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ने बताया कि रजीपुर-खुदागंज के बीच उबरीखेड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।

इस पर रामबाबू परिजनों के साथ वहां पहुंचे और मृतका की शिनाख्त बेटी दुर्गा के रूप में की। पिता ने बताया कि दुर्गा मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

दुर्गा के दो भाई अवनेश व अमित हैं। एक बहन संध्या है जिसकी शादी हो चुकी। मां केश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव से घटनास्थल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उबरीखेड़ा गुमटी पर गेट मैन ने बताया कि 8 बजे के बाद दो गाड़ियां गुजरी हैं। 8.30 बजे कानपुर की ओर कालिंदी एक्सप्रेस गई थी व 8.45 बजे फर्रुखाबाद की ओर मालगाड़ी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें