फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पिता ने कही ये बात

Mon, 02 Jul 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिता ने गांव के ही एक अधेड़ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
एसओ बोले, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर होगी कार्रवाई
 
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने रविवार शाम चार बजे रायबरेली - कानपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक अधेड़ की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या करने की तहरीर बीघापुर थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बीघापुर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा रविवार दोपहर बिना बताए घर से चली गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। 

शाम करीब चार बजे गांव से लगभग ढाई किमी दूर कैंची मोड़ रेलवे क्रासिंग पर लोगों से एक किशोरी के रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की घटना पता चली। इस पर पिता और मां बीघापुर थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त बेटी के रूप में की। 

छात्रा के पिता ने बताया कि गांव का करीब 50 साल का व्यक्ति अक्सर बेटी से छेड़छाड़ करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। छात्रा तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।  बीघापुर एसओ मनोज मिश्रा ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें