फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: कुएं में मिला था युवक का शव, हत्यारोपी महिला मित्र ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 22 Jun 2020 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में शिवली के राजपुर गांव में एक सप्ताह पहले ननिहाल आए रनिया के संतोष का कुएं में शव मिला था। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी से मौत होना बताया गया था। शरीर पर नौ चोटें मिली थीं। मृतक के भाई ने चचेरे मामा व उसकी लड़की रुचि समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोल लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हत्यारोपी रुचि ने रविवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रनियां निवासी संतोष मंगलवार को ननिहाल शिवली कोतवाली की ग्राम सभा बैरीदरियाव के मजरा राजपुर गया था। इसके बाद उसका शव सूखे कुएं में मिला था।

मृतक के भाई इंद्रजीत शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चचेरे मामा जयराम की लड़की से उसके प्रेम संबंध थे। भाई उसी के बुलाने पर गया था। हालाकि लड़की के एक अन्य रिश्तेदार थाना रूरा के रामपुर के रहने वाले सतीश शर्मा से भी संबंध थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जयराम, उनकी लड़की रुचि, सतीश, संतोष व रमेश शर्मा ने भाई को लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से प्रहार कर मार डाला। इसके बाद शव सूखे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद रविवार रात कमरे में रुचि ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर बीरपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें