फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गोदभराई के अगले दिन ही युवती ने डाई पीकर जान दी, अबतक सामने आई ये बात

Thu, 13 Aug 2020 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले में शादी तय होने और गोदभराई के अगले दिन युवती ने घर में रखी डाई पी ली। हालत बिगडऩे पर परिजनों को पता चला। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (१८) की शादी परिजनों ने बीते मंगलवार को ही तय की थी। लड़के पक्ष के लोग मंगलवार को युवती की दिखाई के लिए आए थे और पसंद आने पर उसकी गोदभराई कर दी थी।

इसके बाद लड़के पक्ष के लोग चले गए। घर में हंसी खुशी का माहौल था। बुधवार की देर शाम युवती ने घर में रखी डाई पी ली। जब उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने घटना की जानकारी बेहटा गोकुल पुलिस को दी। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता ने डाई पीकर खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी है। इसकी कोई वजह नहंीं बताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें