घटनास्थल पर पुलिस एवं रोते बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के कालपी में बीएड की छात्रा ने कालपी के यमुना पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में गोताखोर बुलाकर छात्रा का शव बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में सूचना पाकर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा को अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए टोका गया था।
फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। उरई के पुराना पटेल नगर निवासी किसान रमाकांत दीक्षित की बेटी ज्योति (20) ने शुक्रवार शाम यमुना पुल से छलांग लगा दी। ज्योति बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छलांग लगाने से पहले ज्योति ने राहगीर के मोबाइल से घर पर पिता को फोन कर बताया कि वह यमुना पुल से कूदने जा रही है। ज्योति को कूदते देख राहगीर भी सकपका गया और उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।