फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हुई थी बेरहमी से हत्या, पुलिस के हाथ अभी भी खाली

Thu, 13 Jun 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन में कुठौंद क्षेत्र के गांव में पांच दिन पूर्व आठ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस आरोपी के काफी करीब पहुंच गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी आरोपी को सामने लाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


माना जा रहा कि आरोपी परिवार का काफी करीबी है और दो एक दिन में पूरे मामले का खुलासा भी किया जा सकता है। वहीं एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कुछ सुराग हाथ जरूर लगे हैं जिन्हें और पुख्ता किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

आरोपी के करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा कुठौंद में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

बता देें कि रविवार को एक गांव में आठ साल की बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने गांव के ही मोती और जाहर सिंह को बच्ची के संग रेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार भी किया था। हालांकि ग्रामीणों ने इस गिरफ्तारी का विरोध भी किया था। जिसके बाद से ही पुलिस नए सिरे से जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को बच्ची के करीबियों पर शक है।

जिसके चलते कई बार उसके पिता व चाचा से पूछताछ की गई। चाचा को तो पुलिस ने छोड़ दिया है लेकिन पिता अभी भी थाने में नामजद आरोपियों व संदिग्धों के साथ बैठा हुआ है। इधर चर्चा है कि पुलिस एक दो दिन में मामले का खुलासा कर देगी, लेकिन इसमें दुष्कर्म का पेंच भी फंसा है। इसी गुत्थी को सुलझाने में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें