फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी के फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर की हत्या, लाश को बोरे में रख घर में छिपाया

Wed, 10 Jul 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
ग्रामीणों की पिटाई से घायल मासूम की हत्या एवं दुष्कर्म करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में घर के बाहर से बच्ची को अगवा कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस आरोपी को जिला अस्पताल में कस्टडी में भर्ती कराए है।


पुलिस की मौजूदगी में गांव में शव का रात करीब आठ बजे दफन किया गया। बता दें सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची फारूख के बच्चों के साथ खेल रही थी। बिस्कुट खिलाने के बहाने से फारुख मंगलवार शाम बच्ची को अगवा कर ले गया था। उसके बाद हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

परिजनों की खोजबीन के दौरान हत्यारोपी के घर से बोरे में भरा बच्ची का शव बरामद हुआ था। इलाकाई लोगों की गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर देर रात आरोपी फारुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पैनल में शामिल डाक्टर अनूप, ऋषि अवस्थी, पोस्टमार्टम हाउस प्रभारी आनंद सिंह ने पोस्टमार्टम किया। डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया। स्लाइड, स्वॉब सैंपल लिया। कपड़े सुरक्षित किए गए हैं। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की स्थित साफ हो गई है।

हत्या गला दबाकर करना सामने आया है। पुलिस की एक टीम गांव में तैनात की गई है। आरोपी का परिवार घर छोड़कर भाग निकला है। इधर, कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद परिरिजनों को लेकर गांव पहुंचे। गांव में रात करीब आठ बजे बच्ची के शव का शव दफनाया गया।
Next
AU ऐप में पढ़ें