फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः एक ही रस्सी से लटके मिले युवक-युवती के शव, मांग में लगा सिंदूर खड़े कर गया कई सवाल

Fri, 17 May 2019 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस, मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले। मामले की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में तुराब अली का पुरवा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने युवक-युवती के शव पेड़ से लटके देखे। ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। दोनों के परिजनों सहित आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाया। दोनों ने एक ही रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी लगाकर जान दी है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे।

 

दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ ही दिन पहले परिजनों को लगी थी। इस बात पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को डांटने-फटकारने के साथ ही थप्पड़ भी मारा था। वहीं लड़के वालों का कहना लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं थे। साथ ही उन्होंने ने लड़के की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। मृतका की मांग में लगा सिंदूर कई सवाल खड़े कर रहा है। लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें