वर-वधू को पौध का तोहफा देते डीएम हीरालाल
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में विभिन्न अवसरों और धार्मिक अनुष्ठानों में चल रहे पेड़ प्रसाद अभियान के तहत शहर के एक वैवाहिक समारोह में डीएम हीरा लाल ने वर-वधू सहित दोनों पक्षों के लोगों को पौधों का तोहफा दिया।
कहा कि इसे घर में संरक्षित करें और शुद्ध आक्सीजन हासिल करें। इंदिरा नगर में सुरेश कुमार गुप्ता की पुत्री ज्योति गुप्ता का विवाह था। कन्या पक्ष की सहमति पर डीएम हीरालाल अफसरों के साथ विवाहोत्सव में शामिल हुए। वर-वधू को बधाई के साथ पौध भेंट किए।
उनके अलावा अन्य लोगों को गमले सहित 151 पौध सौंपे। कहा कि जीवन का अस्तित्व पेड़-पौधों बिना संभव नहीं है। जिस आक्सीजन से हमें जीवन मिल रहा है वह इन्हीं पेड़ों से मिलती है। इस अवसर पर डीएफओ संजय अग्रवाल, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, प्रशंसा गुप्ता, रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद और मैग्जीन एडीटर गुरुशरन धनजन आदि उपस्थित रहे।