फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छोटे-छोटे कदमों से लंबी-लंबी छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ और क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित बेबी गेम्स-2026 के दूसरे दिन मंगलवार को तीन से साढ़े आठ साल के बच्चों ने खेलों को प्रतियोगिता से ज्यादा उत्सव बना दिया। छोटे-छोटे कदमों से बच्चों ने लंबी-लंबी छलांग लगाई तो स्टेडियम दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के ब्रॉड जंप में सबसे ज्यादा नजरें अभिषेक पर टिकीं। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ छलांग लगाई तो 1.68 मीटर दूरी तक पहुंचे। उन्हें पहला स्थान मिला। रुवांश ने 1.50 मीटर और तेजस ने 1.29 मीटर की छलांग लगाई। बालिका वर्ग में वैष्णवी मिश्रा ने 1.28 मीटर की छलांग के साथ बाजी मारी। हुदा और ईशा ने क्रमश: 1.21 और 1.11 मीटर की दूरी तय की।
चार से छह वर्ष बालक वर्ग में सफल सविता ने 1.53 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान पाया। रुवांश और सुयांश ने भी पूरी ताकत झोंकते हुए क्रमश: 1.35 और 1.34 मीटर की दूरी तय की। बालिका वर्ग में सान्वी पाल 1.22 मीटर के साथ सबसे आगे रहीं। बैडमिंटन कोर्ट पर बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बना। छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में सिद्धांत भाटिया ने दमदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता। देवांश जायसवाल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अमायरा कौर विजेता बनीं जबकि प्रिशा सिंह और सान्वी सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चार से छह वर्ष बालक वर्ग में देवांश पांडे ने पहला, इराआन गुप्ता ने दूसरा और तान्विक जायसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल मैदान पर भी नन्हे खिलाड़ियों की दौड़, पास और गोल के प्रयासों ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। हर अच्छी चाल पर अभिभावकों की तालियां बच्चों का उत्साह बढ़ा रही थीं। कई बच्चे जीत के बाद अपने माता-पिता की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आए तो हारने वाले बच्चे भी अगले मुकाबले में बेहतर करने की बात करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें