फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोष और बनारसी का पेड़ा भी मिलावटी

Tue, 03 Mar 2015 03:03 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित, भीखाराम के बाद अब शहर की नामी-गिरामी मिठाई की दुकान घोष और बनारसी का पेड़ा भी मिलावटी निकला है। इसके साथ ही दयाराम मिष्ठान भंडार की छेने की मिठाई भी मिलावटी पाई गई है। सभी दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर 2014 को सौमिक घोष के प्रतिष्ठान घोष मिष्ठान भंडार स्वरूप नगर से केसर पेड़े का सैंपल लिया गया था। जांच में पता चला है कि पेड़े में मिलावटी देशी घी था।   इसके अलावा नितिश गुप्ता की दुकान दयाराम मिष्ठान भंडार स्वरूप नगर से छेने की मिठाई का सैंपल लिया गया था। इसमें मिलावट निकली है। इसी तरह आठ अगस्त 2014 को अखंडानंद पाठक की दुकान बनारसी मिष्ठान भंडार से लाल पेड़े का सैंपल भरा गया था। इसमें भी मिलावट मिली है। पेड़े में स्टार्च मिला है जो मानक के विपरीत है। रेलवे क्रासिंग कल्याणपुर स्थित राजकुमार की दुकान से लिए गए दूध के सैंपल में भी मिलावट पाई गई है। बनवारी लाल गुप्ता की काहू कोठी स्थित राज किशोर बंधु स्वीट्स की बर्फी, विनोद कुमार मिश्र के प्रतिष्ठान मिश्रा खोवा भंडार का खोवा, राजेश कुमार के नौबस्ता स्थित बाबा आनंदेश्वर मिष्ठान भंडार की छेने की मिठाई और रवि चंद्र गुप्ता के न्यू प्रखर स्वीट हाउस का पेड़ा भी मिलावटी मिला है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि इन सभी दुकानदारों के खिलाफ एडीएम सिटी की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें