फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गीतांजलि के अर्द्धशतक से गाजीपुर वुमंस सात विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चौथी गौरहरि सिंहानिया राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को गाजीपुर वुमंस टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्नाव वुमंस क्रिकेट टीम को सात विकेट से पराजित किया। गाजीपुर की जीत में गीतांजलि सिंह राजपूत की शानदार अर्द्धशतकीय पारी निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन



टाटमिल स्थित जेके लोको मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्नाव वुमंस ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 124 रन बनाए। प्रज्ञा सिंह ने 34, शिवांगी गुप्ता ने 24 और बीएस पटेल ने 16 रन का योगदान दिया। अनुष्का और आराध्या निगम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि श्वेता, आराध्या सिंह, सोनाली को एक-एक विकेट की सफलता मिली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर वुमंस टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की।

गीतांजलि सिंह राजपूत ने 57 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि काजल चौरसिया ने 28 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्नाव की ओर से आस्था वर्मा ने दो विकेट और प्रतिभा ने एक विकेट हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गीतांजलि सिंह राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें