कानपुर-नौबस्ता से आने वाले वाहनों को भी डायवर्जन
कानपुर नगर और नौबस्ता की ओर से हमीरपुर जाने वाले भारी वाहनों का रूट भी बदला गया है। इन वाहनों को घाटमपुर पुल के नीचे से दाहिने मुड़कर मूसानगर की ओर जाना होगा। इसके अलावा नौबस्ता से भौंती, कालपी, उरई और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रास्ते भी आगे जा सकेंगे।
तीन दिन लागू रहेगी यातायात व्यवस्था
यातायात पुलिस के अनुसार मेले के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या या यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर भी सूचना दी जा सकती है।