फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Nov 2026 11:15 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहांगीराबाद गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था और उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी 40 वर्षीय राम बहोरी अविवाहित था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह वह घर से निकलकर गांव के किनारे से गुजरी कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर पहुंच गया। यहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पतारा स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने पतारा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि को यह भी पता नहीं चल सका कि वह सोमवार सुबह घर से कब निकल गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें