फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बना मांगे बीस हजार, रुपये न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की दी धमकी

Tue, 23 Jul 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

घाटमपुर में सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बना 20 हजार रुपये की मांग की। युवती ने रुपये देने के बहाने बुलाकर युवक को पुलिस से पकड़वाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर कस्बे में एक सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल कर बीस हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने रुपये देने के बहाने युवक को बुलाकर पुलिस से पकड़वा दिया। जिसके बाद युवती ने घाटमपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कस्बे की एक युवती ने मंगलवार दोपहर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसका एमएमएस बना लिया है। जिसके बाद युवक वाट्सएप के जरिए उससे बीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर एमएमएस वायरल करने के साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती से युवक को रुपये देने के बहाने बुलाने की बात कही। जिस पर युवती ने वाट्सएप पर युवक को रुपये देने की बात कहकर आईटीआई के पास बुलाया।

जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो पहले से आसपास मौजूद सादी वर्दी में तैनात पुलिस बस ने युवक को धर दबोचा। जिसके बाद लेकर थाने आई। जहां पर उससे पूछताछ चल रही है। एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें