फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Aug 2024 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटमपुर के जगदीशपुर गांव में बुधवार की शाम नलकूप की झोपड़ी में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक के एक दोस्त पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। जगदीशपुर गांव निवासी इंद्रपाल कुरील (48) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन



घर पर पत्नी राजकुमारी, बेटा सनी (11) व तीन बेटियां 19 वर्षीय शालू, 17 वर्षीय शीलू, 15 वर्षीय रिचा है। इंद्रपाल कुरील का शव बुधवार की शाम नलकूप में बनी झोपड़ी में भंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव में रहने वाले इंद्रपाल के एक दोस्त पर हत्याकर शव झोपड़ी में फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों में कुछ दिनों पहले विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक साल पहले मृतक के छोटे भाई ने भी आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें