फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur Accident: हाईवे पर डंपर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत

Mon, 12 May 2025 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में डंपर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे पर जहांगीराबाद में रविवार की रात आगे जा रहे डंपर के पीछे से ट्रक जा घुसा। रफ्तार अधिक होने के चलते ट्रक का पूरा केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ट्रक चालक को निकालकर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की रात दो बजे के करीब जहांगीराबाद के पास हुए हादसे में ट्रक चालक क्षेत्र के राजेपुर निवासी दिनेश सिंह (35) केबिन में फंस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हाईवे में हादसे के चलते दोनों वाहनों को पुलिस ने किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें