फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: पिता ने सोते समय बेटी के हाथ-पैर बांध बनाया हवस का शिकार, पीड़िता ने बड़ी बहन को सुनाई आपबीती

Sat, 26 Apr 2025 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

घाटमपुर में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बड़ी बहन को फोन पर दुखड़ा सुनाया। बड़ी बहन ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में एक गांव में पिता ने अपनी नाबालिग छोटी बेटी को सोते समय दबोचकर उसके हाथ-पैर बांधकर हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने अपनी आपबीती कानपुर में रह रही बहन को सुनाई। बड़ी बहन ने थाने में पिता की हैवानियत की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बड़ी बहन ने तहरीर देते हुए बताया कि वह कानपुर में रहकर पढ़ाई करती है। 12 अप्रैल को जब उसकी मां और भाई ननिहाल गए थे तब पिता और उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन घर में थे। छोटी बहन ने उसे फोन करके बताया कि रात में पिता ने सोते समय उसे दबोच लिया। फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पिता पहले भी जबरदस्ती का प्रयास करता रहा है। छोटी बहन की बात सुनकर वह कानपुर से आई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बड़ी बहन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें