फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज आसानी से बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महिलाओं और बालिकाओं के लिए अमर उजाला नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है। फजलगंज स्थित अमर उजाला के अपराजिता कार्यालय में विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर लगेगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन का वितरण दोपहर दो बजे तक होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ ही उनकी सुविधा के लिए समय-समय पर शिविर और कार्यशालाएं आयोजित करता रहा है। इसी कड़ी में शिविर लगाकर महिलाओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जाएंगे। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड और उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। सरकारी फीस 350 रुपये लेकर आनी होगी। फीस मौके पर ही जमा करनी होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह है प्रक्रिया

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आलोक कुमार ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनने के बाद एक से छह महीने के भीतर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को संबंधित आरटीओ कार्यालय जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें