कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के सेमिनार हॉल में इंडियन ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के सहयोग से बोन एंड ज्वाइंट डे मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। उनकी समय-समय पर जांच कराते रहें और इलाज की जरूरत हो तो इलाज कराएं।
डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि देश में वृद्ध रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उनमें फ्रैक्चर ज्यादा होते हैं और हड्डी कमजोर होती है। आने वाले समय में ये समस्या न हो, इसके लिए समय पर जांचें कराएं। किसी को अगर एक बार फ्रैक्चर हो जाता है तो उसे बार-बार फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है। यहां डॉ. फहीम अंसारी, डॉ. अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद