फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन कर तैयार हुए आरआरसी का शीघ्र कराए संचालन : एडीओ

Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। गांवों में कचरा निस्तारण के लिए लाखों की लागत से बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का संचालन नहीं हो पा रहा है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एडीओ पंचायत झींझक ने सचिवों को नोटिस जारी कर हरहाल में 20 मई तक चालू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक में 46 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें बनीपारा जिनई, बचीतजसू, जलिहापुर ,बिरिया रसूलाबाद, जजमुइया, बचीतपुरवा, गाऊपुर, नहिली, नासरसेड़ा, मंगलपुर समेत 29 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 17 ग्राम पंचायतों में निर्माण होना बाकी है। जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। वहां अभी तक इनका संचालन शुरू नहीं किया गया है।
इसको लेकर एडीओ पंचायत झींझक ने पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर 20 मई तक आरआरसी सेंटर का संचालन शुरू कर फोटो भेजने के निर्देश दिए हैं। संचालन शुरू न होने की दशा में वेतन रोकने की चेतावनी दी है। एडीओ पंचायत उमाशंकर ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुरू करने को लेकर पहले भी संबंधित सचिवों दो बार नोटिस दी जा चुकी है। तय समय पर संचालन न होने पर इस बार वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें