फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाने को हो जाएं तैयार, जानें कब-कहां होंगी भर्तियां

Tue, 11 Apr 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर कैंट में 15 से 29 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती प्रक्रिया के चलते बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। सिविल एयरोड्रम में सुबह चार से नौ बजे तक अभ्यर्थियों को टोकन बांटे जाएंगे। कैंट तक पहुंचने के लिए स्टेशनों पर रोड मैप लगाए जाएंगे। वहीं, भर्ती के समय बिजली आपूर्ति और पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं के बाबत भी दिशा-निर्देश दिए गया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा और एडीएम सिटी केपी सिंह ने कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर सेना भर्ती रैली की व्यवस्था पर मंथन किया। बैठक में तय हुआ कि 13 अप्रैल तक भर्ती रैली स्थल की सफाई करा ली जाए। कानपुर नगर और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी अपने वाहनों से भी आ सकते हैं। इसलिए केंद्रीय विद्यालय की बाउंड्री के किनारे पार्किंग स्थल चयनित कर लिया जाए। भर्ती के दौरान लगातार बिजली आपूर्ति के अलावा केस्को से एक जनरेटर भी लगवाने के लिए कहा गया है। रेलवे और बस स्टेशनों पर अभ्यर्थी अराजकता फैला सकते है। इसके  लिए पर्याप्त सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाने के बाबत दिशा निर्देश दिए गए।  भर्ती रैली के लिए एसीएम दो नोडल अफसर होंगे। भर्ती के दिन संबंधित जिलों के लिए रोडवेज की कुछ बसें बढ़ा दी जाएं। भर्ती स्थल पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम रहेगी। रैली स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, खान-पान के स्टाल भी मौजूद रहेंगे। शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बीएसए और तहसीलदार सदर द्वारा दो शिफ्टों पांच-पांच टीमें लगाने और एक टीम रिजर्व में रखने को कहा गया।
विज्ञापन


जानें कब-कहां की भर्ती
15 अप्रैल-बांदा-चित्रकूट-5423
16 अप्रैल-फतेहपुर-9908
17 अप्रैल-गोंडा-8038    
18 अप्रैल-हमीरपुर-बाराबंकी-10241
19 अप्रैल-औरैया-13081
20 अप्रैल-कन्नौज-7600
21 अप्रैल-सिंकदरा, अकबरपुर तहसील-6458
22 अप्रैल- रसूलाबाद, डेरापुर, भोगनीपुर-6336
23 अप्रैल-उन्नाव-9352
24 अप्रैल-कानपुर नगर- 8427
25 अप्रैल-कानपुर नगर-8474    
26 अप्रैल-कानपुर और बिल्हौर-6206    
27 अप्रैल-लखनऊ-महोबा-6857
28 अप्रैल-रिजर्व डे
29 अप्रैल- दस्तावेजों की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें