कानपुर के हैलट के अस्थि रोग विभाग में भर्ती आयुष्मान लाभार्थी के इलाज में कोताही बरती जा रही है। सर्जरी के लिए अस्पताल से इम्प्लांट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके अलावा जांचें भी नहीं की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. करन सिंह को खुद हैलट आकर प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी से रोगी के इलाज के संबंध में सिफारिश करनी पड़ी।
औरैया के रहने वाले अजय कुमार (38) को तीन जुलाई को अस्थि रोग विभाग में भर्ती किया गया। उनके पैर में एक उपकरण लगना है। पैर में एक गंभीर बीमारी का शक भी जाहिर किया जा रहा लेकिन अभी तक सभी जांचे नहीं कराई गईं। सोमवार को संयुक्त निदेशक डॉ. करन सिंह के साथ रोगी के परिजन प्राचार्य से मिले।