फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ हटकर करने का यहां है शानदार मौका, आपके इनोवेशन को सरकार दिलाएगी पहचान

Sat, 12 Aug 2017 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
हुनरमंदों के लिए कुछ हटकर करने का शानदार मौका है। आपके इनोवेशन (नई खोज) को सरकार पहचान दिलाएगी। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने 9वीं इंडिया इनोवेशन इनिशिएटिव 2017 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनोवेशन चैलेंज की इस प्रतियोगिता को जीतने वाले टॉप-20 प्रतिभागियों को केंद्र सरकार की तरफ से अवार्ड दिए जाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
विजेताओं के इनोवेशन को विभिन्न कंपनियों से फंडिंग कराई जाएगी। इस बार के प्रतियोगिता के लिए 14 अलग-अलग सेक्टर में इनोवेशन आइडिया मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने कि अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। इसमें 18 वर्ष से अधिक का कोई भी भारतीय नागरिक प्रतिभाग कर सकता है। प्रतिभागी व्यक्तिगत और अधिक से अधिक पांच लोगों की टीम के साथ भी प्रतिभाग कर सकता है। इसके लिए www.i3ciiinnovation.in पर जाकर आपको आवेदन करने पड़ेगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इन सेक्टर में इनोवेशन का मौका
एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, क्लीन एंड रिन्यूएबिल एनर्जी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, आईटी एंड आईटीईएस, लाइफ साइंस, नैनोटेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेनिटेशन, टेक्सटाइल, ट्रांसर्पोेटेशन एंड लॉजिस्टिक्स और जल का क्षेत्र शामिल है।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
प्रतिभागियों को मिलेगी सुविधाएं व अवार्ड
टॉप प्रतिभागियों को प्री क्यूबेशन एंटरप्रिन्योरशिप की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
टॉप-20 प्रतिभागियों को ग्रैंड जूरी के सामने आई-3 नेशनल फेयर में प्रजेंटेशन देने का मौका दिया जाएगा।
क्यूबेशन की सुविधा और चयनित इनोवेशन में निवेशकों से अच्छी धनराशि निवेश कराया जाएगा।
देश के बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों से मेंटरशिप प्रदान कराई जाएगी।
केंद्र सरकार के स्टार्ट अप टेनवर्किंग सिस्टम से परिचित कराया जाएगा और देश के बड़े अधिकारियों से मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें