फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जियो टैगिंग व्यवस्था फिर लड़खड़ाई, घंटों नहीं आया ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंडी परिषद की ओर से लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर बेपटरी हो गई। घंटों ओटीपी न आने से आढ़ती, व्यापारी परेशान रहे। ये हाल तब है जब इस व्यवस्था को दो महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 अगस्त तक लागू किया गया है। तीन दिन में दूसरी बार ओटीपी नहीं आया।
विज्ञापन

आढ़ती विजय मिश्रा ने बताया कि 19 अगस्त बुधवार को दोपहर में करीब चार बजे से वाहन टैगिंग में ओटीपी नहीं आ रहा था। फिर पांच बजे एक कॉमन ओटीपी नंबर 123456 परिषद की ओर से दिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे प्रकिया फिर से सामान्य हुई। इसी तरह 17 अगस्त को 11 घंटे तक ओटीपी नहीं आया था और अगले दिन 18 अगस्त को स्थिति सामान्य हुई थी। वाहन टैगिंग व्यवस्था बार- बार ध्वस्त हो रही है। इससे गल्ला, दलहन, तिलहन, किराना, गुड़, रुई, लकड़ी आदि का व्यापार प्रभावित हो रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि वाहन टैगिंग व्यवस्था लागू होने के बाद कई बार यह व्यवस्था चरमराई है। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस वाहन टैगिंग व्यवस्था को वापस लेने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें