फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीडीएस स्पार्टन और क्रिकेट आईटी स्ट्राइक ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित स्पार्क सीपीएल सीजन-3 के पहले मैच में जीडीएस स्पार्टन इलेवन ने रॉयल किंग क्लब को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में क्रिकेट आईटी स्ट्राइक जॉन ने हेलिजर बार्डन इलेवन को 10 विकेट से हराया। तीसरे मैच में के न्यूज इंडिया इलेवन की टीम ने बीपीएम जी ब्लास्टर को 151 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर रॉयल किंग क्लब ने सौमित्र सिंह पाल के 67 और आयुष यादव के 27 रन की बदौलत 37 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। एनके पांडे ने दो विकेट लिए। जीडीएस स्पार्टन ने नितिन सिंह के शानदार 86 और अरमान खान के 32 रन की मदद से 22.5 ओवर में दो विकेट खोकर 189 का लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज सिंह चौहान और सुमित यादव को एक-एक विकेट मिला। नितिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आरबीएस क्रिकेट ग्राउंड पर हेलिजर बॉर्डन की टीम 24.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। अंबुज यादव ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। अमन सिंह, शिवांश और रेहान आलम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट आईटी स्ट्राइक जॉन ने आदर्श कुमार के नाबाद 56 और शौर्य ठाकुर के 22 रन की बदौलत 9.1 ओवर में बिना विकेट खोए 85 रन बनाकर जीत दर्ज की। आदर्श कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


के न्यूज इंडिया इलेवन ने शिवम यादव के 58 और भानु सिंह के 49 रन की मदद से 40 ओवर में 229 रन बनाए। शुभम यादव और कुबेर तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। बीपीएमजी ब्लास्टर की टीम 20 ओवर में 78 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें