फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौकरी से निकलवाने की खुन्नस में हुई थी गौरव की हत्या

Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के तरौंदा में दिवाली की रात हुई गौरव अवस्थी की हत्या उसके ही प्रिय मित्र के चचेरे भाई ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर की थी। शनिवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने गौरव की तरक्की होने पर नौकरी से निकाले जाने पर हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने टीम के साथ तरौंदा मोड़ के पास घेराबंदी कर ररुआ निवासी गगन सिंह व रूरा थाना के गैजूमऊ निवासी राहुल संखवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ररुआ गांव के बाहर झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन कारतूस, दो खोखा व बाइक बरामद की है। पूछताछ में गगन सिंह ने बताया कि वह गौरव के साथ रनियां की एडीपीएल बियर फैक्टरी में करीब ढ़ाई साल से मजदूरी कर रहा था। गौरव को कंपनी की ओर से सुपरवाइजर बना दिया गया, जबकि वह मजदूर ही बना रहा। गौरव ने ढ़ाई माह पहले लापरवाही की शिकायत की थी। इस वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके चलते उसे दूसरी फैक्टरी में कम रुपयों पर नौकरी करनी पड़ी।
इधर गौरव चचेरे भाई बऊआ का घनिष्ठ मित्र था, प्रत्येक त्योहार पर उसकी मां से आर्शीवाद लेने जाता था। उसने दो माह पहले ही गौरव की हत्या करने का इरादा बना लिया। दिवाली के दिन पटाखों के बीच गोली मारकर हत्या कर देने की तैयारी कर ली। जिससे लोगों को गोली चलने का आभास न हो सके। गगन ने तमंचा व 10 कारतूस औरैया के एक युवक से खरीदे थे। योजना बनाने के बाद गगन ने रनियां में किशरवल रोड पर साथ में किराये पर रहने वाले राहुल संखवार को मां के इलाज के लिए रुपये देने का आश्वासन देकर हत्या करने में शामिल कर लिया था।
विज्ञापन

20 अक्तूबर की रात 10 बजे के करीब दोनों ने गौरव को गांव के बाहर पुलिया पर रोक लिया। गौरव अपने मित्र बऊआ के यहां से वापस लौट रहा था। राहुल ने गौरव को जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया, इसी बीच उसने गौरव के सीने में गोली मार दी। गौरव के जीवित बच जाने की आशंका पर उसने तीन गोलियां और मारीं। शरीर में हलचल न होने पर दोनों वहां से भाग गए।
............
नौकरी से निकाले जाने की नीयत से गगन ने गौरव की हत्या की साजिश की। इसके बाद अपने अन्य साथी के साथ उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। गिरफ्तार हत्यारोपियों को रविवार को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा- राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें