फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर ‘गेट’ का पेपर आज और कल

Sat, 30 Jan 2016 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2016 का ऑनलाइन पेपर शनिवार और रविवार को शहर के छह केंद्रों में होगा। इस बार यह पेपर कानपुर आईआईटी करा रहा है, जिसने स्टूडेंटों के कैलकुलेटर लाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


पिछली बार कैलकुलेटर के साथ पेपर देने की इजाजत दी गई थी। टेस्ट शुरू होने से एक घंटे पहले ही स्टूडेंटों को परीक्षा केेंद्र पर पहुंचना होगा। मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स गैजेट और बैग के साथ परीक्षा कक्ष में जाने पर रोक है।

गेट से कानपुर सहित देश की तमाम आईआईटी की एमटेक की सीटें भरी जाती हैं। इसके लिए देश के अलग-अलग शहरों में 150 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 लाख स्टूडेंट पेपर देंगे। कानपुर नगर के छह और उन्नाव के एक केंद्र में छह हजार स्टूडेंटों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना है।
विज्ञापन


टेस्ट दो पालियों में होगा। इसी सिलसिले में आईआईटी के शिक्षकों ने शुक्रवार को मीटिंग की। कहा कि पेपर के पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अब परीक्षा केंद्रों पर ही रफ पेपर उपलब्ध कराया जाएगा।

पहली पाली- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

सिर्फ ये लेकर जाएं
एडमिट कार्ड, पेन और फोटोयुक्त पहचान पत्र।

ये हैं केंद्र
पीएसआईटी, पीएसआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एआईटीएच, केआईटी, एलन हाउस, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज कानपुर और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर उन्नाव।

6, 7 को ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम इन मैनेजमेंट
आईआईटी के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए ही ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम इन मैनेजमेंट का आयोजन 6, 7 फरवरी को कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कंप्यूटर बेस्ड पेपर दो पालियों में कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें