सिलिंडर में आग लगने के बाद स्कूल के बाहर खड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के भरथना कस्बे के मोहल्ला बालू गंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान रेगुलेटर लीक होने से गैस सिलिंडर में आग लग गई। शिक्षकों ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं को बाहर निकाला और दमकल सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला बालूगंज में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की तैयारी की जा रही थी। रसोइया आशा देवी ने सुबह 10 बजे जैसे ही सिलिंडर का रेगुलेटर खोल कर चूल्हा जलाने की कोशिश की तो सिलिंडर में आग लग गई।