फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में गरिमा ने पाई 20वीं रैंक

Fri, 26 Dec 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के मोहल्ला विकास नगर के शिक्षक की पुत्री गरिमा कटियार ने यूपीएससी (ईएसई) 2025 में 20वीं रैंक हासिल की है। गरिमा की सफलता पर परिवार के लोगों ने मुंह मीठा कर बधाइयां दीं।
विज्ञापन

विकास नगर ज्ञानेंद्र कटियार पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बेटी गरिमा कटियार ने वर्ष 2025 भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में 20वीं रैंक हासिल की है। गरिमा ने बताया कि उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक जवाहर नवोदय विद्यालय कानपुर देहात में पढ़ाई की। सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कर वह टॉपर रहीं। बीटेक एमआईटी प्रयागराज से किया। वह वर्ष 2023 में यूपीएससी (ईएसई) की परीक्षा दी थी। इसमें उन्हें 75वीं रैंक मिली। इस पर उनका चयन सहायक निदेशक केंद्रीय जल आयोग जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली में हुआ। वह वर्तमान में सहायक निदेशक के पर कार्यरत हैं।
गरिमा ने बताया कि वह आगे की सफलता के लिए तैयारी कर रही थीं। यूपीएससी (ईएसई) वर्ष 2025 की परीक्षा में तीनों चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण की। 17 दिसंबर को आए परिणाम में उन्हें 20वीं रैंक मिली है। गरिमा ने बताया कि वह अब रेलवे में ज्वाइन करेंगी। बेटी की सफलता पर पिता ज्ञानेंद्र कटियार मां अरमा देवी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता ने बताया कि गरिमा उनकी इकलौती बेटी है। वहीं गरिमा ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। इधर गुरुवार को बाबा सोने लाल कटियार, विश्राम स्वरूप कटियार, सपा नेता पवन कटियार, अनवांर मुन्ना खां, राजपुर ब्लाॅक प्रमुख राकेश कटियार, रामआसरे वर्मा, अनूप कटियार, रवीश कटियार, संतराम कटियार आदि ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें