फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबरथ एक्सप्रेस के दो कोचों के एसी खराब, बगैर एसी 550 किलोमीटर की यात्रा में हुई ऐसी की तैसी

Sat, 06 Jul 2019 12:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गरीब रथ एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भागलपुर से आनंद विहार (नई दिल्ली) जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस के दो कोचों के एसी खराब हो गए। अगले स्टेशन पर एसी की मरम्मत कहकर यात्रियों को बहला दिया गया। 550 किमी. चलने के बाद जब ट्रेन कानपुर पहुंची, तो यात्रियों ने सेंट्रल स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इसकी वजह से ट्रेन दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। भागलपुर से छूटी ट्रेन के जे-1 और जी-3 कोचों के एसी ने 230 किमी. आगे दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप काम करना बंद कर दिया। यहां से ट्रेन गुरुवार रात पौने 12 बजे छूटी। टीटीई से शिकायत के बाद रेलवे अफसर आगे के स्टेशनों पर एसी ठीक कराने का आश्वासन देते रहे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

किसी भी स्टेशन पर कोई कर्मचारी एसी सही करने नहीं आया। ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, विंध्याचल और इलाहाबाद में रुकी, लेकिन यात्रियों की सुनवाई नहीं हुई। ट्रेन जब शुक्रवार सुबह 7:40 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

यात्रियों ने कहा कि एसी की मरम्मत के बिना ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। लगभग 550 किमी तक गर्मी से तप रहे बंद कोचों में यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कोचों के एसी की मरम्मत कराई गई। इससे ट्रेन लगभग दो घंटे बाद सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें