फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर विकास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ कूड़ा उठान, अधिकारियों के आश्वासन पर डीजल आपूर्ति शुरू

Wed, 16 Oct 2024 08:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नगर विकास मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम अफसरों से बात कर नाराजगी जताई। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने पंप मालिकों से बात की और आश्वासन दिया कि 12 बजे दफ्तर खुलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कूड़ा उठाती नगर निगम की गाड़ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर विकास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को शहर में कूड़ा उठान शुरू हो गया। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सपा नेताओं ने इस खबर की कटिंग के साथ नगर विकास मंत्री को ट्वीट किया। नगर विकास मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई और तत्काल कूड़ा उठान शुरू कराने को कहा। इसके बाद नगर निगम अफसरों ने पंप मालिकों को भुगतान का आश्वासन दिया, जिस पर डीजल मिलना शुरू हुआ।

विज्ञापन

नगर निगम से संबद्ध पांच पेट्रोल पंपों से नगर निगम के वाहनों को डीजल की आपूर्ति होती है। डीजल के मद में हर महीने करीब चार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इन पांचों पंपों को तीन महीने से भुगतान नहीं किया गया। इस मद में 12-13 करोड़ रुपये बकाया हो जाने पर सोमवार को इन सभी पंप संचालकों ने नगर निगम के वाहनों को डीजल की आपूर्ति बंद कर दी। पंपों में पहुंचे वाहनों को डीजल न मिलने पर चालकों ने अधिकारियों को जानकारी दी।
मंत्री ने नगर निगम अफसरों से बात कर नाराजगी जताई। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने पंप मालिकों से बात की और आश्वासन दिया कि 12 बजे दफ्तर खुलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। ऐसा न होने पर वह फिर डीजल आपूर्ति बंद कर सकते हैं। इसके बाद डीजल मिलने लगा और कूड़ा उठान शुरू हो सका। इस संबंध में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा है कि सोमवार को कूड़ा उठान में दिक्कत हुई थी। जानकारी मिलने पर इसका निस्तारण किया गया और मंगलवार से कूड़ा उठान होने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ये व्यवस्थाएं हुई थी प्रभावित
नगर निगम 401 डंपर, जेसीबी, बॉबकट, टाटा-एस, डीसीएम आदि के जरिए 267 वर्ग किलोमीटर दायरे वाले शहर के सभी 110 वार्डों से कूड़ा व मलबा उठाता है। स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के साथ ही छुट्टा मवेशी भी पकड़े जाते हैं। इनमें से रबिश विभाग की गाड़ियां शहर से रोज औसतन साढे ग्यारह सौ मीट्रिक टन कूड़ा उठाकर निस्तारण प्लांट पहुंचाती हैं। इसी तरह अभियंत्रण विभाग की गाड़ियां जगह-जगह पड़ा मलबा, कैटल कैचिंग विभाग की गाड़ियां छुट्टा मवेशी पकड़ती हैं, मार्ग प्रकाश विभाग की गाड़ियां स्ट्रीट लाइटें ठीक करती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कूड़ा उठान ठप नहीं हुआ था। 350 वाहनों से डोर टू डोर व 42 ट्रांसफर स्टेशन में 148 वाहनों से 1057 मीट्रिक टन कूड़ा उठान हुआ। इस संबंध में डीजल पर्ची संलग्न कर ट्वीट भी किया है।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें