Kanpur News: विवि के फाइन आर्ट्स के बच्चों ने राजभवन के कबाड़ से ही 25 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की और उसे फूलों से सजाया। इसे तैयार करने में छात्रों को छह-सात दिन का समय लगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजभवन में आयोजित शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2025 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने स्ट्रक्चर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार को परिणाम की घोषणा की गई। विवि के फाइन आर्ट्स के बच्चों ने राजभवन के कबाड़ से ही 25 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की और उसे फूलों से सजाया। इसे तैयार करने में छात्रों को 6-7 दिन का समय लगा।
डॉ. राजकुमार के निर्देशन में जीऊत बली यादव एवं शशीकांत पांडेय आदित्य कुमार, आकाश राजपूत, आदेश पटेल, नवनीत पृजापति, देव कुमार, अनुराग मौर्य इस प्रतिमा को तैयार किया। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के सदस्यों को राजभवन में इस अवसर पर सम्मानित भी किया । सम्मान पाने वालों में निर्माण में डॉ. सुंधाशु पांडिया, डॉ. प्रवीन भाई पटेल सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे।