रूरा। क्षेत्र के सराय गढ़ेवा गांव में चल रहे गणेश महोत्सव के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव से होते हुए भटौली, डेरापुर रोड होते हुए आरओबी पुल से बालाजी मंदिर के सामने नहर में विसर्जन हुआ। विसर्जन यात्रा में महिलाएं व पुरुष एक-दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर गणपति बप्पा मोरया तुम अगले बरस जरूर आना भक्ति गाने पर झूमते नाचते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजक आशीष पांडेय, शिवा पांडेय, बब्बन, लल्ला मास्टर, रिंकू बाजपेयी, मंजुल बाजपेयी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। (संवाद)