फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कालाकारों ने किया धनुष भंग लीला का मंचन

Fri, 25 Sep 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। विकास खंड मलासा के हारामऊ में आयोजित राम लीला में गुरुवार को कलाकारों ने धनुष भंग लीला का मंचन किया। लक्ष्मण परशुराम के बीच तार्किक संवाद हुआ। जनक दरबार में आयोजित सीता स्वयंवर में सभी राजा शामिल हुए। जिसमें आमंत्रण पर ऋषि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण लिवा कर पहुंचे। कोई री राजा शिव के धनुष को डिगा भी नहीं सका। जनक प्रलाप करने लगे। इसपर लक्ष्मण ने क्रोध व्यक्त किया। ऋषि की आज्ञा पाकर राम ने शिव के धनुष को प्रणाम किया और उठाकर कर प्रत्यंचा चढ़ाई। जिसमें धनुष खंडित हो गया। सीता ने राम के गले में जयमाला डाली। धनुष की टंकार सुनकर परशुराम का पदार्पण हुआ। इसके बाद तार्किक संवाद परशुराम व लक्ष्मण के बीच चलता रहा। जिसे सुनकर मौजूद दर्शक जयकारा लगाते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें