फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गांजा तस्कर राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर छह माह के लिए जिलाबदर

Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं। घर के बाहर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
जिलाबदर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांजा तस्करी और पुलिस पर हमला करने के आरोपी राजा रब्बानी व उसका भाई गब्बर छह माह के जिलाबदर घोषित हो गया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के घरों के बाहर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किए। दोनों को शहर की सीमा के बाहर छोड़ दिया।

विज्ञापन


जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुढ़िया घाट निवासी राजा रब्बानी और उसका भाई गब्बर रब्बानी गांजा तस्करी के आरोपी हैं। उनके खिलाफ हत्या क प्रयास, मारपीट, धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। पिछले साल राजा के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था।

विज्ञापन

जिलाबदर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
घटना में पुलिस ने राजा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर जाजमऊ पुलिस बुढ़िया घाट स्थित राजा रब्बानी के घर पहुचीं। जहां पर पुलिस ने मुनादी पिटवाई। पुलिस ने दोनों उन्नाव और कानपुर सीमा पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें